
दिग्गज निवेशक Vijay Kedia ने Global Vectra Helicorp में अपने हालिया निवेश के बारे में चेतावनी जारी करते हुए इसे “बहुत जोखिम भरा” investment करार दिया है।
बुधवार को Vijay Kedia ने Global Vectra Helicorp में अपने हालिया निवेश पर अपने विचार साझा करने के लिए X (Titter) का सहारा लिया। उन्होंने कहा, “यह बहुत जोखिम भरा investment है। company का track record बहुत कमज़ोर और बहुत अस्थिर रहा है। यह मेरे portfolio का बहुत छोटा हिस्सा है। बहुत सावधान रहें।”
Table of Contents
यह tweet अप्रैल-जून तिमाही के दौरान micro-cap company में उनकी हिस्सेदारी बढ़ाने की जानकारी देने वाले tweet के जवाब में आया।
Latest shareholding data के अनुसार April – June तिमाही के दौरान Vijay Kedia की Global Vectra Helicorp में हिस्सेदारी 2.9% से बढ़कर 4.9% हो गयी है |
2020 से लेकर अब तक stock ने तकरीबन 650% का रिटर्न दिया है |

About Global Vectra Helicorp
Global Vectra Helicorp Ltd भारत की सबसे बड़ी निजी helicopter company है, जो निर्बाध, सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के संचालन के दायरे में भारत के Offshore Oil & Gas industry, Onshore operations for State governments (VVIP flying), election flying, heli pilgrimage आते हैं |

Company पिछले तीन वर्षों से घाटे में चल रही थी | लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हालात बदल रहे हैं |

Company ने पिछले 10 सालों में सबसे ज़्यादा free cash flow report किया है |
