Kedia Securities Pvt Ltd , जिसके मालिक ace investor Vijay Kedia हैं , ने March 2024 quarter में Reliace Infrastructure Ltd के 40,00,000 शेयर या 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी |
Reliance Infrastructure Ltd के share का दाम एक दिन में 17. 90 रुपये बढ़ गया | इसलिए उनकी total holding की value में 7 crore रूपए से अधिक की वृद्धि हुई |
Reliance Infrastructue Ltd’s New Subsidiaries
RRPL
Reliance Energy Limited (REL), जो कि Reliance Infrastructure Ltd. की wholly-owned subsidiary है , ने Reliance Risee Private Limited (RRPL) नाम से एक wholly-owned subsidiary का गठन किया है |
RRPL का authorized और paid-up share capital 1,00,000 रुपये है, जिसमें 10 रुपये प्रति शेयर के 10,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं। चूंकि यह एक नई subsidiary company है, इसलिए अभी तक इसका कोई turnover या business operations नहीं है।
RRPL का मुख्य उद्देश्य engineering, technology और commodities से संबंधित विभिन्न मामलों पर advisors और consultants के रूप में कार्य करना है।
उन्हें सभी प्रकार की commodities और उनके derivatives में सौदा करने के लिए भी अधिकृत किया जाएगा।
Reliance Jai Pvt Ltd (RJPL)
REL ने एक अन्य wholly-owned subsidiary Reliance Jai Private Limited (RJPL) का भी गठन किया है। RRPLकी तरह ही, RJPLकी authorized and paid-up share capital भी 1,00,000 रुपये है, जिसमें 10 रुपये प्रति शेयर के 10,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं।
RJPL का focus infrastructure sector पर होगा, और वह विभिन्न infrastructure-related products में dealing और manufacturing करेगी।
उनके areas of operation में power generation stations, telecommunication network services तथा अन्य diverse products और services शामिल हैं।
Reliance EV Private Limited (REVPL)
Reliance Industries Limited (RIL) ने अपनी wholly-owned subsidiary Reliance Velocity Limited (RVL) के माध्यम से 6 जून, 2024 को Reliance EV Private Limited (REVPL) नामक एक नई subsidiary company का गठन किया।
REVPL ने अभी तक अपना business operations शुरू नहीं किया है और इसकी authorized share capital 1,00,000 रुपये है, जो 10 रुपये प्रति शेयर के 10,000 इक्विटी शेयरों में विभाजित है।
Reliance Unlimit Private Limited (RUPL)
इसी तरह, 31 मई, 2024 को RIL की एक अन्य wholly-owned subsidiary Reliance Energy Limited (REL) ने Reliance Unlimit Private Limited (RUPL) नाम से एक नई wholly-owned subsidiary का गठन किया।
